No image available

Vujood (वुजूद )

by Rajesh Reddy (राजेश रेड्डी)

Ships in 1-2 Days

Choose a Book cover type:

Secure Payment Methods at Checkout

Visa Mastercard Google Pay PayPal UPI American Express ...50+
  • ISBN: 9789352291779
  • Binding: Hardcover
  • BISAC Subject(s): Political Science
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Release Year: 2025
  • Pages: 292
  • Original Price:Rs. 299.00
  • Language: Hindi
आज के ग़ज़लकारों में राजेश रेड्डी का नाम सबसे अलग पड़ता है क्योंकि ग़ज़ल में क्या-क्या नहीं होना चाहिए, यह जानने के लिए उनकी ग़ज़लें देखनी पड़ती हैं। ग़ज़लों और ग़ज़लकारों की जैसी जरखेज़ फ़सल लहलहा रही है, उसमें हम किसी ग़ज़लकार के बारे में इससे बड़ी बात क्या कह सकते हैं। 'वुजूद' उनकी ग़ज़लों का तीसरा संग्रह है। इस अंतराल में राजेश पहले से ज़्यादा आत्मविश्वासी हुए हैं और शब्दों और परिस्थितियों के अंतःसम्बन्धों को पकड़ते वक़्त उन्हें थोड़ी भी हिचक नहीं होती है: उठाया है वहाँ परचम किसी ने अब उस बस्ती में क़त्ले-आम तय है हिरन सोने का चाहेगी जो सीता बिछड़ जाएँगे उससे राम, तय है राजेश बला के ख़ामोश ग़ज़लगो हैं। वे बमुश्किल ही मुँह खोलते हैं। जितना और जो भी कहना होता है, ग़ज़ल को ही सौंप देते हैं। राजेश ने ज़िन्दगी को केवल क़लम की आँखों से नहीं देखा है, कई तरह के रास्तों से गुज़र कर देखा है। नागपुर में पैदा होकर राजस्थान विश्वविद्यालय से हिन्दी में एम.ए. करना और फिर पत्रकारिता व रंगमंच पर गुज़ारा गया एक दशक ऐसे में अनुभवों के कितने ही सोते उनसे आकर मिले हैं। राजेश इन सबसे सम्पन्न होते हुए कवि सम्मेलनों, मुशायरों में पहुँचे और फिर उन गायकों ने उनकी ग़ज़लों को अपनी आवाज़ दी, जिनकी आवाज़ आज ग़ज़ल का पर्यायवाची मानी जाती है। लिखने के साथ-साथ राजेश का नाता संगीत से भी रहा है और कई संगीतमय प्रस्तुतियाँ लेकर वे सामने आए, उनके खाते में ये सारे अनुभव जमा होते रहे, जिन्हें वे अपनी ग़ज़लों में खर्चते रहे। यह अनुभव-सम्पन्नता और उससे पैदा हुई नाजुक अभिव्यक्ति राजेश को इतनी सहजता से मिली है, कई बार लगता है कि कहीं कोई दरिया है कि जिसमें ग़ज़ल बहती रहती है और राजेश को उसका पता है - ये और बात है कि जुदा है मेरी नमाज़ अल्लाह जानता है कि काफ़िर नहीं हूँ मैं उनकी 'बुजूद' के साथ हमें अपना वजूद पहचानने में मदद मिलेगी। -कुमार प्रशांत

Author information not available.

Trusted for over 24 years

Trusted for over 24 years

Family Owned Company

Secure Payment

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Need Support?

Whatsapp Us

Bestselling

View All
Goutam Biswas
₹178 ₹200 (- 11 %)
B.S. Hari Shankar
₹623 ₹700 (- 11 %)
Sushil Kumar Srivastava
₹456 ₹495 (- 7 %)
Neeta Yadav
₹1602 ₹1800 (- 11 %)
Prabodh Kumar Mishra
₹428 ₹480 (- 10 %)
Dilip K. Chakrabarti
₹979 ₹1100 (- 11 %)
Naresh Kumar
₹1335 ₹1500 (- 11 %)
Sujata Miri, Karilemla
₹557 ₹625 (- 10 %)
Alka Tyagi
₹579 ₹650 (- 10 %)
Marta Vannucci
₹579 ₹650 (- 10 %)
G.P. Singh
₹890 ₹1000 (- 11 %)
Charles J. Naegele
₹445 ₹500 (- 11 %)