No image available

Shrinagar Ka Shadyantra (श्रीनगर का षड्यन्त्र)

by Vikram A. Chandra, Translated by Parbhat Ranjan (विक्रम ए. चन्द्रा, अनुवाद : प्रभात रंजन)

Ships in 1-2 Days

Choose a Book cover type:

Secure Payment Methods at Checkout

Visa Mastercard Google Pay PayPal UPI American Express ...50+
  • ISBN: 9789387330504
  • Binding: Hardcover
  • BISAC Subject(s): Fiction & Fiction
  • Publisher: Vani Prakashan
  • Publisher Imprint: Vani Prakashan
  • Release Year: 2026
  • Pages: 104
  • Original Price:Rs. 350.00
  • Language: Hindi
‘श्रीनगर का षड्यन्त्र’ एक बहुत बड़ी पहेली है जिसने भारत ही नहीं अमरीका के खुफिया विभागों की नींद भी हराम कर रखी है। एक ऐसी गुत्थी जिसके सूत्र सीमा पार लाहौर से तीस किलोमीटर दूर मुरीदके से जुड़े हैं, जहाँ दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी संगठनों में से एक लश्करे-तोइबा के मुखिया संगठन मरकज्ज-उल-दावा-वल-इरशाद का मुख्यालय है। एक ऐसी साजिश जिसमें अमरीकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन से लेकर भारतीय प्रधानमंत्री तक पर हमले की आशंका है। उपन्यास की कथा इन्हीं एक के भीतर उलझी एक गुत्थियों को सुलझाने का उपक्रम करती दिखाई देती है। उपन्यास पिछली शताब्दी के आखिरी दशक के कश्मीर की कहानी कहता है। हत्याओं के उस दौर की जिसने कश्मीर की रंगत बदल दी। इसमें श्रीनगर के रौनकों की झलकियाँ भी हैं, तो उसके सन्नाटे भी हैं और यह उम्मीद भी कि वहाँ सब कुछ सामान्य हो जायेगा। कहानी बड़ी रोचकता के साथ एक पत्रकार के रोजनामचे के सहारे चलती है जिसकी अपनी' स्टोरी' के चक्कर में एक से एक ख़तरनाक आतंकवादियों से मुठभेड़ होती चलती है। इस लगातार उलझती जाती कहानी के अन्त में वह पाता है कि उसकी गुत्थी का एक सिरा उस तक भी पहुँचता है। इस उपन्यास में एक लेखक की समझदारी के साथ एक पत्रकार की ईमानदारी भी दिखाई पड़ती है। उपन्यास का स्तर एक कश्मीर समस्या के कारणों और उसके निदानों की पड़ताल भी करता चलता है। इस उपन्यास का लेखक एक ऐसा युवा पत्रकार है जो कश्मीर मामले देखता रहा हो तो यह जानकारी इस उपन्यास को 'ऑथेंटिक' बनाती है और उसकी घटनाएँ और रोमांचक लगने लगती हैं। अगर आप लश्करे-तोइबा, हिज्बुल मुजाहिदीन, हरकत-उल-अंसार जैसे भारत में सक्रिय विदेशी आतंकवादी संगठनों के कार्यकलापों के बारे में जानना चाहते हैं तो उस लिहाज से भी यह पुस्तक महत्त्वपूर्ण है।

Author information not available.

Trusted for over 24 years

Trusted for over 24 years

Family Owned Company

Secure Payment

Secure Payment

All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted

New & Authentic Products

New & Authentic Products

India's Largest Distributor

Need Support?

Need Support?

Whatsapp Us

Bestselling

View All
Goutam Biswas
₹178 ₹200 (- 11 %)
B.S. Hari Shankar
₹623 ₹700 (- 11 %)
Sushil Kumar Srivastava
₹456 ₹495 (- 7 %)
Neeta Yadav
₹1602 ₹1800 (- 11 %)
Prabodh Kumar Mishra
₹428 ₹480 (- 10 %)
Dilip K. Chakrabarti
₹979 ₹1100 (- 11 %)
Naresh Kumar
₹1335 ₹1500 (- 11 %)
Sujata Miri, Karilemla
₹557 ₹625 (- 10 %)
Alka Tyagi
₹579 ₹650 (- 10 %)
Marta Vannucci
₹579 ₹650 (- 10 %)
G.P. Singh
₹890 ₹1000 (- 11 %)
Charles J. Naegele
₹445 ₹500 (- 11 %)