Rashtrakootavanshatilak Amoghavarsh Ka Itihaas (राष्ट्रकूटवंशतिलक अमोघवर्ष का इतिहास )
Ships in 1-2 Days
Choose a Book cover type:
Secure Payment Methods at Checkout
- ISBN: 9789357752725
- Binding: Hardcover
- BISAC Subject(s): Novel
- Publisher: Vani Prakashan
- Publisher Imprint: Vani Prakashan
- Release Year: 2025
- Pages: 152
- Original Price:Rs. 350.00
- Language: Hindi
अमोघवर्ष के इतिहास का अध्ययन आरम्भिक रूप से अमोघवर्ष की प्रश्नोत्तर मालिका (अपरनाम रत्नमालिका) एवं नृपतुङ्ग के रूप में उनकी कविराजमार्ग नामक रचनाएँ और कसायपाहुड नामक ग्रन्थ पर वीरसेन रचित जयधवला टीका और अमोघवर्ष के छः ताम्रपत्राभिलेखों (संजान, नीलगुंड, तरसादी, कोन्नूर, जवखेड और सिरूर ) से प्राप्त प्रमुख सामग्री पर आधारित है। इतिहास-संशोधन एवं पुनर्रचना की दृष्टि से आर. जी. भण्डारकर (1893 ई.) एवं विशेषतः प्रो. अनन्त सदाशिव अल्तेकर (1934 ई.) एवं परवर्ती लेखन तथा दिनेश चन्द्र सरकार (1955 ई.) के योगदान सराहनीय हैं। अवध किशोर नारायण जी के निर्देशानुसार कार्य-सम्पादन में कई नवीन धारणाएँ दृष्टिपथ को आलोकित करती मिलीं। पूर्व एवं नवीन इतिहासवृत्त प्रस्तुत रूप में इतिहास के अध्येताओं के लिए अवश्य ही आकर्षण के केन्द्र होंगे।
- प्राक्कथन से
******
राजधानी मान्यखेट
अमोघवर्ष का सिंहासनारोहण उसके पिता गोविन्द तृतीय की राजनगरी में ही हुआ होगा। इस राजनगरी के सम्बन्ध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। अमोघवर्ष के जवखेड अभिलेख के आधार पर डी.आर. भट ने निस्वपुरक नामक स्थान को अमोघवर्ष की पूर्व राजधानी मानने का सुझाव दिया है, जहाँ से बाद में राजधानी मान्यखेट नामक स्थान (वर्तमान मालखेड) लायी गयी। भट द्वारा निस्वपुरक के सम्बन्ध में विभिन्न विद्वानों द्वारा प्रस्तुत किये गये मतों में एक वृद्धि के अतिरिक्त कुछ और नहीं जान पड़ता। कर्क द्वितीय के कर्डा अभिलेख से यह ज्ञात होता है कि राष्ट्रकूटों की राजधानी मान्यखेट, जो इन्द्र की राजधानी से भी अनुपम थी, की स्थापना अमोघवर्ष ने की। मान्यखेट को गुलबर्ग जिले के वर्तमान मालखेड से पहचाना गया है। अमोघवर्ष का प्रासाद विशद् अन्तःपुर एवं तड़ाग से युक्त निर्मित किया गया था।
- इसी पुस्तक से
Author information not available.
Trusted for over 24 years
Family Owned Company
Secure Payment
All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted
New & Authentic Products
India's Largest Distributor
Need Support?
Whatsapp Us
Bestselling
View All
₹178
₹200
(-
11
%)
₹623
₹700
(-
11
%)
₹456
₹495
(-
7
%)
₹1602
₹1800
(-
11
%)
₹428
₹480
(-
10
%)
₹979
₹1100
(-
11
%)
₹1335
₹1500
(-
11
%)
₹557
₹625
(-
10
%)
₹579
₹650
(-
10
%)
₹579
₹650
(-
10
%)
₹890
₹1000
(-
11
%)
₹445
₹500
(-
11
%)