Nibandhon Ki Duniya : Balkrishna Bhatt (निबन्धों की दुनिया : बालकृष्ण भट्ट)
Ships in 1-2 Days
Choose a Book cover type:
Secure Payment Methods at Checkout
- ISBN: 9788181439161
- Binding: Paperback
- BISAC Subject(s): Reference
- Publisher: Vani Prakashan
- Publisher Imprint: Vani Prakashan
- Release Year: 2009
- Pages: 80
- Original Price:Rs. 300.00
- Language: Hindi
बालकृष्ण भट्ट भारतेंदु युग के लेखकों-पत्रकारों में एक जगमगाता हुआ नाम है। भट्ट जी न केवल आधुनिक हिंदी के निर्माताओं में हैं, बल्कि उन्होंने निबंध विधा की शुरुआत की और उसे ऊँचाई तक भी पहुँचाया। जिस 'हिंदी प्रदीप' का संपादन उन्होंने 1877 से 191 अर्थात बत्तीस वर्षों तक किया, उसकी लोकप्रियता मुख्यतः उनके रोचक और धारदार निबंधों के कारण ही थी। इन निबंधों की दुनिया इतनी व्यापक है कि इसमें साहित्य, भाषा, समाज, इतिहास, मनोविज्ञान तथा जीवन के विविध रूपों की सहज छवि उपलब्ध होती है। भट्ट जी की खूबी यह है कि वे अपनी प्रखर आलोचनात्मक दृष्टि से हर विषय के मूल तक पहुँच जाते हैं और साथ ही अपनी निर्भीक राय भी प्रस्तुत करते हैं। उनके यहाँ ठकुरसुहाती के लिए कोई जगह नहीं है। यही कारण है कि भारतीय नवजागरण के उन्नायकों में एक होने के बावजूद उन्होंने अनेक ऐसे विचारों का विरोध किया जो उन दिनों प्रगतिशीलता के आवश्यक लक्षण माने जाते थे। एक उदाहरण लीजिए 'हम अपनी एक निराली ही तान गा रहे हैं कि कमसिनी के ब्याह मुल्क से उठा दिया जाए बस, देश उन्नति के शिखर पर एक बारगी छलाँग मार उछलकर चढ़ जाए। किसी सत्यानाशी को विलायत यात्रा सवार है। किसी ने होटलों में बैठ अंग्रेजों का जूठा खाने ही में मुल्क के आजाद करने का उपाय सोचा हुआ है।' बालकृष्ण भट्ट को हिंदी का एक अनूठा गद्यकार माना जाता है। उनकी अक्खड़ और बेलौस भाषा की भीतरी तहों में प्रेम और सद्भाव की जो उष्ण लहर दिखाई देती है, वह उनकी गहन मानवीयता का अकाट्य प्रमाण है।
Author information not available.
Trusted for over 24 years
Family Owned Company
Secure Payment
All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted
New & Authentic Products
India's Largest Distributor
Need Support?
Whatsapp Us
Bestselling
View All
₹178
₹200
(-
11
%)
₹623
₹700
(-
11
%)
₹456
₹495
(-
7
%)
₹1602
₹1800
(-
11
%)
₹428
₹480
(-
10
%)
₹979
₹1100
(-
11
%)
₹1335
₹1500
(-
11
%)
₹557
₹625
(-
10
%)
₹579
₹650
(-
10
%)
₹579
₹650
(-
10
%)
₹890
₹1000
(-
11
%)
₹445
₹500
(-
11
%)