Ismat Aapa (इस्मत आपा)
Ships in 1-2 Days
Choose a Book cover type:
Secure Payment Methods at Checkout
- ISBN: 9789350000922
- Binding: Paperback
- BISAC Subject(s): Art & Culture
- Publisher: Vani Prakashan
- Publisher Imprint: Vani Prakashan
- Release Year: 2017
- Pages: 40
- Original Price:Rs. 895.00
- Language: Hindi
मशहूर और हर दिल अजीज अफ़सानानिगार इस्मत चुगताई के प्यार और सम्मान का नाम है 'इस्मत आपा' और यही इस किताब का भी नाम है। पाठक इस किताब को इस्मत चुगताई के अदबी संसार की एक झाँकी के रूप में देख भी सकते हैं।
'इस्मत आपा' में इस्मत के अदबी संसार के बेहतरीन नमूने हैं अफ़साने हैं, गैर अफ़सानवी नख हैं, बक़लम खुद है और उन्हीं के लफ्जों में उनका सिनेमाई सफ़र भी दर्ज है। बानी इस किताब में आप इस्मत के चुनिन्दा अफ़साने तो पढ़ेंगे ही, यह भी पढ़ेंगे कि खुद इस्मत उन अफ़सानों को कैसे पढ़ती हैं या अपनी चीजों को देखने का उनका नज़रिया क्या है। किताब के आख़िर में इस्मत के चुनिन्दा खतूत और डायरियाँ भी हैं जो आपके पढ़ने के लुत्फ़ को बढ़ायेंगी। यहाँ इस्मत के अफ़साने, फ़न और किरदार पर मुकम्मल लेख तो है ही, इस्मत को याद करते हुए उनकी शख्सियत और मिजाज पर अपने जमाने की नामचीन अदीबों की यादें और लेख भी पढ़ने को मिलेंगे। ये यादें बहुत करीने से संजोकर रखे गए कतरनों को मिलाकर बनायी गयी हैं और ये तमाम लेख बहुत दिल लगाकर लिखे गए हैं। कुछ लेखों को बहुत मेहनत से तर्जुमा करके हिन्दी में पहली बार नयी-नवेली बनाकर लाया गया है। सम्पादकों ने न जाने कहाँ-कहाँ की खाक छानकर धूल फॉकती हुई पत्र-पत्रिकाओं में छिपे हुए दूभर खजाने को आपके लिए ढूंढ़ निकाला है। किताब में संकलित छोटी-बड़ी रचनाएँ गोया हीरे के छोटे-बड़े टुकड़े हैं जिनसे पूरी किताब जगर-मगर करती है। इनसे आपकी आँखें जरूर चौंधाएँगी लेकिन उनमें जलन नहीं होगी, मगर बहुत दूर तक मुसलसल आगे बढ़ते रहने के लिए हौसला और रोशनी मिलेगी।
इस किताब के बहाने आपके सामने इस्मत के अदबी समय का एक दरीचा खुलता चला जाएगा। हिन्दी में पहली बार इस्मत के बारे में किसी एक किताब में इतना सब कुछ एक साथ इस्मत के सौ साल पूरे होने की मुबारक घड़ी में वाणी प्रकाशन की ख़ास सौगात
Author information not available.
Trusted for over 24 years
Family Owned Company
Secure Payment
All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted
New & Authentic Products
India's Largest Distributor
Need Support?
Whatsapp Us
Bestselling
View All
₹178
₹200
(-
11
%)
₹623
₹700
(-
11
%)
₹456
₹495
(-
7
%)
₹1602
₹1800
(-
11
%)
₹428
₹480
(-
10
%)
₹979
₹1100
(-
11
%)
₹1335
₹1500
(-
11
%)
₹557
₹625
(-
10
%)
₹579
₹650
(-
10
%)
₹579
₹650
(-
10
%)
₹890
₹1000
(-
11
%)
₹445
₹500
(-
11
%)