Ghazal (ग़ज़ल )
Ships in 1-2 Days
Choose a Book cover type:
Secure Payment Methods at Checkout
- ISBN: 9789350002926
- Binding: Hardcover
- BISAC Subject(s): Fiction
- Publisher: Vani Prakashan
- Publisher Imprint: Vani Prakashan
- Release Year: 2010
- Pages: 377
- Original Price:Rs. 175.00
- Language: Hindi
"आज जब हिन्दी में ग़ज़ल के नए शायर अंग्रेजी, फारसी, संस्कृत के शब्दों से अपने लहजे में ग़ज़ल बना रहे हैं, तो मुझे सन् ६० के पहले का, अपनी शायरी का बचपन याद आता है । कितनी हिम्मत जुटाने के बाद मैंने अंग्रेजी से आए हुए शब्दों को ग़ज़ल में पहली बार छुआ था। अगर मुझे एक फीसदी भी कामयाबी मिली है, तो यकीनन इसलिए कि वो शब्द मैंने अंग्रेजी शब्दकोश से नहीं बल्कि भारतीय जिन्दगी से लिए थे। यही वह कारण है कि जब विजय वाते फारसी के चंद शब्दों को आज की बोल-चाल के वज़न पर बांधते हैं, तो मैं उसका स्वागत करता हूं। बड़ी जुबानों में शब्दों के फूल इसी तरह, अपनेपन के साथ खिलते हैं, उनका डिक्शनरी से ताल्लुक नाममात्र का ही होता है ।
विजय वाते ग़ज़ल के एक नए लेकिन अच्छे शायर हैं। उनकी नजर आज की जिन्दगी के बहुत से पहलुओं पर है । उन्होंने आज की राजनीति, खुदगरजी, सरमायादारी, सरकारी और गैर-सरकारी महकमों में आम इंसानों के साथ होती ज्यादती और मानवीय रिश्तों के बिखराव के चेहरों को कुछ इस शाइस्तगी से बेनकाब किया है कि कुछ शेर ग़ज़ल की सारी खूबियों के साथ आज की जिन्दगी पेश करने में कामयाब हो गए हैं । एक नए शायर की यह एक बड़ी कामयाबी है ।
ग़ज़ल की भाषा का अच्छा कंसेप्शन, इंसानियत और मोहब्बत से भरी हुई सोच और दुनिया की चालाकी को समझने वाली जहानत, को ग़ज़ल में बदलने का जो हुनर, कुछ अच्छे और नए शायर दिखा रहे हैं, उनमें, मैं विजय वाते को शुमार करता हूं ।
विजय वाते की दो ग़ज़लें मुझे अक्सर उस वक्त याद आती हैं जब मैं एक छोटे से शहर में अपनी दादी, मां या नानी की यादों के घर में होता हूं या किसी वक्त, दुनिया के तमाम दुख-सुखों के साथ अपने परिवार में एक शमा को रोशनी देते और पिघलते देखता हूं, जिससे वो घर चलता है, जो अपने आप में एक पूरा कुनबा है, जिसका रिश्ता हमारे बस्ती और मुल्क से है ।
- बशीर बद्र
"
Author information not available.
Trusted for over 24 years
Family Owned Company
Secure Payment
All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted
New & Authentic Products
India's Largest Distributor
Need Support?
Whatsapp Us
Bestselling
View All
₹178
₹200
(-
11
%)
₹623
₹700
(-
11
%)
₹456
₹495
(-
7
%)
₹1602
₹1800
(-
11
%)
₹428
₹480
(-
10
%)
₹979
₹1100
(-
11
%)
₹1335
₹1500
(-
11
%)
₹557
₹625
(-
10
%)
₹579
₹650
(-
10
%)
₹579
₹650
(-
10
%)
₹890
₹1000
(-
11
%)
₹445
₹500
(-
11
%)