Din Jyon Pahar Ke (दिन ज्यों पहाड़ के)
Ships in 1-2 Days
Choose a Book cover type:
Secure Payment Methods at Checkout
- ISBN: 9789326352178
- Binding: Hardcover
- Subject: Lyric
- BISAC Subject(s): Sahitya
- Publisher: Bharatiya Jnanpith
- Publisher Imprint: Vani
- Publication Date: NA
- Release Year: 2013
- Pages: 160
- Original Price:Rs. 160.00
- Language: Hindi
दिन ज्यों पहाड़ के -
काव्य में प्राय: सपाट बयानी और तल्ख़ प्रतिक्रियाओं में इस परिदृश्य के अनेकशः रूप देखे गये है। किन्तु हिन्दी नवगीत-कविता में लोक संवेदित शब्दावली नये-नये बिम्ब, प्रतीक छोटे-छोटे शब्द पदों में अर्थ की सघनता और छवियाँ लोकपरिवेश को रेश-रेशे में जिये लोकमन की गहरी भावप्रवण-विचारानुभूति की रचनात्मकता, अनूप अशेष के रचाव का अपना वैशिष्ट्य है।
'दिन ज्यों पहाड़ के' में भारतीय जातीय लोक-चेतना और कथित वैश्विकता की अदृश्य-मारकता, व्यवस्था की नित नयी पररक्तजीविकता अपने अलग प्रतीकात्मक रूप में अभिव्यक्त हुई है। इस संग्रह की नवगीत-कविताओं के जातीय संस्करों ने न सिर्फ़ उसे अपनी ज़मीन और जड़ों से जोड़े रखा है बल्कि वह काव्य-शक्ति भी प्राप्त की जिसके अभाव में कोई भी रचना संकुचित, सीमाबद्ध दृष्टि का शिकार होकर असमय ही काल का ग्रास बन जाती है।
अनूप अशेष की नवगीत-कविताओं की लोक संवेदना मनुष्यगत संवेदना है। इन नवगीतों का लोक कोई एक विशेष अंचल नहीं, सांस्कृतिक रूप से भारतीय जीवन अंग है। ये नवगीत-कविताएँ अदिम-विम्बों की नयी सृष्टि भी करती है। लोक-लय की इनकी तलाश मनुष्य की सहज-चेतना की तलाश है। अनूप अशेष सर्वसाधारण के जीवन और संघर्ष से अपनी नवगीत-कविता की सामाजिकता निर्धारित करते हैं।
चार दशकों से अधिक कालावधि को समेटे कवि अनूप अशेष के रचना संसार से गुज़रना अपने भाव अहसास और विचार-उत्ताप का उसी तरह साक्षात करना है।—डॉ. सत्येन्द्र शर्मा
Author information not available.
Trusted for over 24 years
Family Owned Company
Secure Payment
All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted
New & Authentic Products
India's Largest Distributor
Need Support?
Whatsapp Us
Bestselling
View All
₹178
₹200
(-
11
%)
₹623
₹700
(-
11
%)
₹456
₹495
(-
7
%)
₹1602
₹1800
(-
11
%)
₹428
₹480
(-
10
%)
₹979
₹1100
(-
11
%)
₹1335
₹1500
(-
11
%)
₹557
₹625
(-
10
%)
₹579
₹650
(-
10
%)
₹579
₹650
(-
10
%)
₹890
₹1000
(-
11
%)
₹445
₹500
(-
11
%)