Bhookhand Tap Raha Hai (भूखण्ड तप रहा है)
Ships in 1-2 Days
Choose a Book cover type:
Secure Payment Methods at Checkout
- ISBN: 9788170557319
- Binding: Paperback
- BISAC Subject(s): Political Science
- Publisher: Vani Prakashan
- Publisher Imprint: Vani Prakashan
- Release Year: 2012
- Pages: 156
- Original Price:Rs. 200.00
- Language: Hindi
"चंद्रकांत देवताले हिंदी के उन थोड़े से समकालीन कवियों में हैं जो अपनी कविता को अपने जीवित संदर्भ से जोड़ने के रचनात्मक संघर्ष में लगे रहे हैं। इस संघर्ष का सुखद परिणाम यह है कि उनकी रचना में देश और काल के बीच कोई फाँक नहीं दिखाई पड़ती। उसका सबसे सार्थक उदाहरण 'भूखंड तप रहा है' में देखा जा सकता है, जो उनकी नवीनतम कविता है और अब तक की उनकी सबसे लम्बी कविता भी।
देवताले के पास एक अचूक संवेदना-दृष्टि है जो अपने भूगोल के सारे ऊबड़-खाबड़पन को समेटती और उसे भेदती हुई अपने समय के मूल उत्सों तक जाती है। उनकी इधर की कविताओं से एक तथ्य और भी सामने आया है कि कवि की संवेदना धीरे-धीरे गहनतर होती हुई एक सक्रिय करुणा में अपनी परिणति पा रही है। इस करुणा का जनाधार बहुत स्पष्ट और पुष्ट है और इसीलिए उसमें एक दिशा और धार भी है। उनकी पहले की कविताओं में इस करुणा का दूसरा छोर होता था आक्रोश। पर इधर की कविताओं में उस दूसरे छोर पर आक्रोश का स्थान विडंबना ने ले लिया है। यह कवि की काव्ययात्रा का अगला पड़ाव है।
'भूखंड तप रहा है' एक प्रलंबित लय वाली दीर्घ कविता है जिसका प्रतीक नायक है त्रिभुवन, जो पूरी कविता के केंद्र में है। पर खास बात यह है कि कविता एक वर्तुल गति से उसके इर्द-गिर्द नहीं घूमती, बल्कि वह अपने संवेदनात्मक तर्क से आगे बढ़ती है-कई वार त्रिभुवन को लिए-दिए और कई बार उसे हाशिये पर छोड़ती हुई। यही इस कविता की बनावट की विशेषता है, जिसके चलते पूरी कविता-अपने अनेक संदर्भों में सिर्फ एक व्यक्ति का आत्मकथ्य न होकर, अपने पूरे समय का आत्मकथ्य होने का साक्ष्य प्रस्तुत करती है।
- केदारनाथ सिंह
"
Author information not available.
Trusted for over 24 years
Family Owned Company
Secure Payment
All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted
New & Authentic Products
India's Largest Distributor
Need Support?
Whatsapp Us
Bestselling
View All
₹178
₹200
(-
11
%)
₹623
₹700
(-
11
%)
₹456
₹495
(-
7
%)
₹1602
₹1800
(-
11
%)
₹428
₹480
(-
10
%)
₹979
₹1100
(-
11
%)
₹1335
₹1500
(-
11
%)
₹557
₹625
(-
10
%)
₹579
₹650
(-
10
%)
₹579
₹650
(-
10
%)
₹890
₹1000
(-
11
%)
₹445
₹500
(-
11
%)