Aawaaz Ek Ummeed Hai (आवाज़ एक उम्मीद है )
Ships in 1-2 Days
Choose a Book cover type:
Secure Payment Methods at Checkout
- ISBN: 9789371125086
- Binding: Hardcover
- BISAC Subject(s): History
- Publisher: Lekhshree Publication (Vani Prakashan)
- Publisher Imprint: Vani Prakashan
- Release Year: 2026
- Pages: 80
- Original Price:Rs. 295.00
- Language: Hindi
घास की पत्तियों पर चमकती ओस की बूँदों की तरह निवेदिता के नये कविता-संग्रह आवाज़ एक उम्मीद है की कविताएँ सुबह के बाद आने वाली दोपहर की तपिश को भी जानती-सी लगती हैं। बिगड़-सी गयी दुनिया को सम्बोधित ये कविताएँ प्रतिरोध के गहरे आशयों को सम्बोधित हैं। भीतर से एक फीकी हँसी के साथ ही स्वीकार करती हैं कि आज भी आख़िर लोग बाँटते हैं आशाएँ; भीतर एक तीक्ष्ण निराशा आ बैठी है; एक पूरा देश मलबे में तब्दील कर दिया जा रहा है; माँएँ रो रही हैं; बच्चे हमेशा के लिए शान्त हो गये हैं; एक फिलिस्तीन की ही बात नहीं रह गयी है। पूँजीवादी पितृसत्ता अब एक दूसरी ज़्यादा आक्रामक विकृत व्यवस्था बना रही है और हम सब देख रहे हैं इस दुर्दशा को। हर जगह नये-नये तानाशाह पैदा हो रहे हैं; वे अपने को ईश्वर कह रहे हैं; उनके फ़र्मान से दिन और रातें हो रही हैं। कविता हक्का-बक्का है कि यह क्या हो रहा है। फिर बोल ही उठती है— इस दुनिया को प्रेम ही रच सकता है और अब इसके लिए ही लड़ना होगा। अभी तो दुनिया की स्त्रियों ने भर आँख चाँद भी नहीं देखा, उन्हें अभी खरबों तारों का हिसाब लगाना बाक़ी है; वे उन्हें गिनना चाहती हैं, क़ायनात को समझना चाहती हैं। कोई भी समाज या देश इन इच्छाओं की पूर्ति किये बग़ैर ढहाया नहीं जा सकता। वैसे भी सभ्यता के ऐसे मोड़ पर हम आ खड़े हुए हैं जहाँ से प्रकृति विदा ले रही है। ऐसे गहरे ख़तरे को समझती हूँ। आवाज़ एक उम्मीद है की कविताएँ एक दूसरा अवसर माँगती हैं इस संसार को अपने ढंग से रचने के लिए। कविता की भूमिका यहाँ अत्यन्त मानीख़ेज़ हो जाती है। निवेदिता की ये जुझारू कविताएँ हमारे समय की विलक्षण उपलब्धियाँ जान पड़ती हैं, इन्हें पढ़ते हुए एहसास होता है— अभी कितने ही फूलों को खिलना है, उगना है और स्त्रियों को उन्हें गिनना है, इस दुनिया को न्यायपूर्ण और सुन्दर बनाना है।
—सविता सिंह
Author information not available.
Trusted for over 24 years
Family Owned Company
Secure Payment
All Major Credit Cards/Debit Cards/UPI & More Accepted
New & Authentic Products
India's Largest Distributor
Need Support?
Whatsapp Us
Bestselling
View All
₹178
₹200
(-
11
%)
₹623
₹700
(-
11
%)
₹456
₹495
(-
7
%)
₹1602
₹1800
(-
11
%)
₹428
₹480
(-
10
%)
₹979
₹1100
(-
11
%)
₹1335
₹1500
(-
11
%)
₹557
₹625
(-
10
%)
₹579
₹650
(-
10
%)
₹579
₹650
(-
10
%)
₹890
₹1000
(-
11
%)
₹445
₹500
(-
11
%)